फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National programs of public participation are showing pleasant results: Rakesh

Hamirpur (Himachal) News: जनभागीदारी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दिख रहे सुखद परिणाम ः राकेश

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित पोषण अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के कार्यान्वयन पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसे जनभागीदारी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सुखद परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। विकास खंड सुजानपुर में राष्ट्रीय महत्व के इन कार्यक्रमों के वांछित लक्ष्यों को जनसंवाद, जनसंपर्क तथा सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से प्राप्त करने के गहन प्रयास विगत कुछ वर्षों से निरंतर किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में आशातीत सफलता मिली है तथा गंभीर कुपोषण का स्तर 0.8 फीसदी तक तथा मध्यम कुपोषण 3.30 फीसदी तक सीमित हो गया है। कुपोषण के इन स्तरों को क्रमश: 0.1 फीसदी तथा 2.3 फीसदी की सीमा तक सीमित करने के परियोजना के प्रयासों में तीव्रता लाने के लिए अतिरिक्त भौतिक संसाधन जुटाए जा रहे हैं व रेफरल सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में जहां जन्म लिंगानुपात क्रमश: 1042 व 1031 दर्ज किया गया। वहीं, बाल लिंगानुपात प्राकृतिक रूप से स्वीकार्य सीमा 956 के बेहद करीब पहुंचकर 954 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed