{"_id":"67a50b1f6644fc7b660bdd1c","slug":"national-level-holi-festival-in-sujanpur-from-12th-dc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147620-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव 12 से : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव 12 से : डीसी
Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार 12 से 15 मार्च तक ऐतिहासिक चौगान में होगा। इसके लिए आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने वीरवार को हमीर भवन में जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस बार भी उत्सव के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं होंगीं, जिनमें से एक सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक और अन्य तीन संध्याएं 10 बजे तक होंगीं।
इनमें हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि परंपरा के अनुसार यह चार दिवसीय उत्सव भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ आरंभ होगा। एसडीएम सुजानपुर को मेला अधिकारी और एएसपी हमीरपुर को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा मेले से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों, स्मारिका के प्रकाशन, प्लॉट आवंटन, मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों के स्वागत, ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों के जलपान और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग उपसमितियों का गठन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभागीय प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। वहीं, स्वयं सहायता समूहों और अन्य संस्थाओं को भी स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन स्टॉल्स के लिए सभी विभाग और संस्थाएं 4 मार्च तक एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में आवेदन करें।
बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने तैयारियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा, सहायक आयुक्त चंदेल, एसडीएम संजीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।