{"_id":"63ff8f02e33a3892cd0d0df4","slug":"national-holi-fair-the-businessman-turned-away-after-bidding-rs-910-lakhhamirpur-news-hamirpur-hp-hamirpur-hp-news-c-19-1-75524-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय होली मेला : 9.10 लाख रुपये की बोली लगाकर मुकर गया कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय होली मेला : 9.10 लाख रुपये की बोली लगाकर मुकर गया कारोबारी
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपममंडल सुजानपुर के चौगान में होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर इस बार कारोबारियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस बार पार्किंग स्थल की बोली पिछली बार से दोगुना लगी। हालांकि इस दौरान रंग में भंग तब पड़ा जब सबसे ज्यादा 9.10 लाख रुपये की बोली लगाने वाले बोलीदाता को प्रशासन ने शाम चार बजे तक पूरी राशि जमा करवाने का समय दिया था लेकिन बोलीदाता निर्धारित समय में पूरी राशि जमा नहीं करवा सका।
इसके बाद संपर्क करने पर बोलीदाता ने पार्किंग को किराये पर लेने से इनकार कर दिया। इसके चलते प्रशासन ने धरोहर राशि के रूप में जमा करवाए 50 हजार रुपये जब्त कर लिए हैं। अब दूसरे नंबर पर रहने वाले बोलीदाता को प्रशासन ने वीरवार दोपहर एक बजे तक 8.61 लाख रुपये जमा करवाने का समय दिया है। अब वह निर्धारित समय के भीतर राशि जमा नहीं करवाता है तो तीसरे व्यक्ति को यह पार्किंग स्थल प्रदान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रीय स्तरीय मेले के दौरान मेले में आए वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की बोली की खुली नीलामी की गई। इसमें करीब 20 बोली दाताओं ने भाग लिया।
पिछले वर्ष पार्किंग स्थल की अधिकतम बोली 4.50 लाख रुपये थी जबकि इस बार कारोबारी जलालुद्दीन ने सबसे ज्यादा 9.10 लाख रुपये की बोली लगाई लेकिन शाम के वक्त उसने इससे इनकार कर दिया। वहीं, चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव को लेकर चौगान सजने लगा है। पांच मार्च से शुरू हो रहे इस मेले को लेकर कारोबारियों ने दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं। वार्ड सात मिनी सचिवालय के पास निजी पार्किंग का वहां के निवासी श्रवण कुमार ने प्रावधान किया है। प्रशासन द्वारा भी मेले के सफल आयोजन को लेकर के शहर को सजाया जा रहा है।