फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National Center of Excellence with Olympic level facilities will be built in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बनेगा ओलंपिक स्तर की सुविधा वाला राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से सटे खसग्रां में ओलंपिक स्तर के साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र) का निर्माण होगा। छह एकड़ भूमि में बनने वाले नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर 198 करोड़ खर्च होंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 11 मार्च को सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास अणु सिंथेटिक ट्रैक से करेंगे। इस प्रोजेक्ट को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में ओलंपिक साइज का स्वीमिंग पूल, वार्म अप पूल निर्मित होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोटर्स साइंस हॉल बनाए जाएगा, जिसमें एक वक्त में तीन हजार दर्शक बैठ सकेंगे। सेंटर में फील्ड आर्चरी, मल्टीपर्पज हॉल, शूटिंग रेंज, स्क्ववैश, टेबल टेनिस सहित तमाम इंडोर गेम्स खेलने की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

सेंटर में वर्कशॉप व सेमिनार के लिए एक कांफ्रेस हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। फिलहाल यह सेंटर सिंथेटिक ट्रैक के कैंपस में अस्थायी तौर पर में चलाया जा रहा है। साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक निदेशक मनोज अवती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री 11 मार्च को सेंटर के केंपस का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक का धूमल के कार्यकाल में हुआ है निर्माण
मुख्यालय से सटे अणु में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यालय में हुआ है। इस ट्रैक पर अभ्यास कर दर्जनों एथलीटों ने प्रदेश और देश का नाम चमकाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच भी यहीं से तैयार हुए हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यहां पर नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नींव रखी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं इस सेंटर में मिलेंगी। भाजपा सरकार में विश्वस्तर पर खिलाड़ियों ने देश का नाम चमकाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया जा रहा है। इस कड़ी में यह सेंटर हिमाचल सहित देशभर के खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन सुविधा के रूप मेंं विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed