फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nari Nyaya Award to Pushpa, Rajni, Sarita and Indu

Hamirpur (Himachal) News: पुष्पा, रजनी, सरिता और इंदू को नारी न्याय सम्मान

Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की भकेड़ा पंचायत के बेहड़वीं जट्टां गांव में भोरंज ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता शर्मा की अध्यक्षता में नारी न्याय और नारी महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता शर्मा ने गांव में उत्कृष्ट और समाज प्रेरित कार्य करने पर पुष्पा देवी, रजनी देवी, सरिता देवी और इंदू कौंडल को नारी न्याय प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि महिला वर्ग का सरकार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर प्यारी बहना महिला सम्मान निधि योजना शुरू करके महिला वर्ग को असली सम्मान दिया है। देश में हिमाचल सरकार ऐसी पहली सरकार बनी है, जिसने 14 माह के कार्यकाल में पांच गारंटियों को पूरा किया है।
विज्ञापन




इस अवसर पर सुशीला देवी, अंजना देवी, डिम्पल शर्मा, राम प्यारी, राज कुमारी, निश्चला देवी, सुदेश, कमलेश, भागां देवी, रोशनी देवी व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed