फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nancy wins first place in speech competition

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने झटका प्रथम स्थान

Thu, 24 Oct 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में आयोजित दो दिवसीय महिला प्रकोष्ठ एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान और पोषण अभियान के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने की। इस दौरान भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अर्चना ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और शांभवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वीरवार का स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय पर एक व्याख्यान आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम और महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. नीतिका और एक भारत श्रेष्ठ भारत की समन्वयक डॉ. रीतिका जम्वाल ने मुख्य अतिथि डॉ. केके शर्मा का स्वागत पौधा भेंट कर किया। डॉ. केके शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल और सही खानपान जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। कार्यक्रम में प्रो. नीतिका, प्रो. भगवती शर्मा, प्रो. रीतिका जम्वाल, प्रो. सीमा शर्मा, कैप्टन यशपाल चोपड़ा, प्रो. रुचि सांगल, प्रो. योगेश कौंडल, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. शम्मी राठौर, प्रो. अंजू शर्मा, प्रो. आदिका, प्रो. वैष्णवी और प्रो. इति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed