{"_id":"62f6947b17bac0076b26f237","slug":"nalti-in-volleyball-hamirpur-team-winner-in-kabaddi-hamirpur-hp-news-sml41825527","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में नाल्टी, कबड्डी में हमीरपुर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में नाल्टी, कबड्डी में हमीरपुर की टीम विजेता
विज्ञापन
हमीरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी मुकाबले में उखली और हमीरपुर की टीमों के खिलाड़ी आपस म?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम आंचल एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित युवा खेल उत्सव के कबड्डी और वॉलीबाल के मैचों का समापन शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पूर्व सीपीएस उर्मिल ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिम आंचल एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
धूमल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। आज का समय खेलों का है। हमारे देश के युवा कॉमनवेल्थ गेम्स व ओलंपिक खेलों में मेडल जीत कर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं और हमीरपुर के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए तीसरी बार मेडल जीत कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। खेलों के आयोजन के लिए धूमल ने नवीन शर्मा की पीठ थपथपाई।
नवीन शर्मा ने कहा कि हर गांव व हर पंचायत के युवाओं ने इस खेल उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। टूर्नामेंट में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 40 पंचायतों की 72 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं करवाई गईं और यह टूर्नामेंट लगभग 40 दिन तक चला। कबड्डी का फाइनल मुकाबला ऊखली और हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर की टीम विजेता रही। उसी तरह वॉलीबाल का फाइनल मैच नाल्टी और खग्गल टीम के बीच खेला गया, जिसमें नाल्टी टीम विजेता रही और खग्गल टीम उपविजेता रही। दोनों मुकाबलों में विजेता टीमों को 31-31 हजार और उपविजेता टीमों को 21-21 हजार देकर सम्मानित किया गया।