{"_id":"68b89376e9c3b82a530265b6","slug":"naidun-vikas-sabha-will-honor-teachers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-165605-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन विकास सभा शिक्षकों को करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन विकास सभा शिक्षकों को करेगी सम्मानित
Thu, 04 Sep 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। नादौन विकास सभा के अध्यक्ष सुनील शर्मा अध्यापक दिवस पर सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित करेंगे। रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीडी मिन्हास ने बताया कि समाजसेवी सुनील शर्मा 5 सितंबर को अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर सेवानिवृत्त अध्यापकों को संस्कृति सदन में सम्मानित करेंगे और इस मौके पर उपस्थित अध्यापकों के साथ विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक भी रखी गई है, जिसमें संस्था के सदस्य उपस्थित रहेंगे और सेवानिवृत्त अध्यापकों को पेश आ रही समस्याओं पर भी मंथन होगा। संवाद
विज्ञापन