{"_id":"66ddb74cf3570c9ffd0adbf4","slug":"nahalvi-school-defeated-khatarwad-32-11-in-kabaddi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135368-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में नाहलवीं स्कूल ने खतरवाड़ को 32-11 से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में नाहलवीं स्कूल ने खतरवाड़ को 32-11 से किया पराजित
विज्ञापन
मुंडखर में अंडर-17 लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
44 स्कूलों के 364 खिलाड़ी करेंगे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में अंडर-17 लड़कों की तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज रविवार को हुआ। इसमें जिला हमीरपुर के 44 स्कूलों के 364 खिलाड़ी वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक शेर सिंह चंदेल ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट सलामी के साथ किया तथा उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व तथा प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल प्रशासन और क्रीड़ा संघ की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पहले दिन के कबड्डी मुकाबले में हाई स्कूल नाहलवीं ने खतरवाड़ को 28-9 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में डीएवी दरकोटी ने डीपीएस अवाहदेवी को 38-34 से पराजित करके प्रथम जीत दर्ज की। इसी तरह जौली पब्लिक स्कूल जाहू ने कंज्याण को 28-9 और होली हार्ट डिडवीं ने हाई स्कूल धिरवीं को 13-6 के अंतर और हाई स्कूल रोपडी ने लिटल ऐंजल पब्लिक स्कूल टौणी देवी को 25-20 से पराजित किया। बैडमिंटन के खेल में होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं ने जौली पब्लिक स्कूल जाहू को पराजित किया। इसी तरह हाई स्कूल पन्याली ने केजीएम हरसौर, होली हार्ट धनेड़ ने लिटल ऐंजल पब्लिक स्कूल टौणी देवी तथा हाई स्कूल कक्कड ने हाई स्कूल सासन को पराजित करके प्रथम जीत दर्ज की। वॉलीबाल में बारी ने चमियाणा को 2-0 से, बराड़ा ने अवाहदेवी के 2-0 से, हाई स्कूल डुक्का ने बी स्टार नाल्टी को 2-0, हाई स्कूल सोहारी ने एसवीएन तरक्वाड़ी और हाई स्कूल कुढ़ार ने सठवीं को 2-0 से पराजित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओंकार देव, पूर्व प्रधान मल्लू राम, पूर्व बीडीसी बुद्धि सिंह, डॉ. प्रेम सागर, एसएमसी प्रधान विजय कुमार, खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक मनजीत कुमार, उपसमन्वयक रणवीर सिंह, डीईपी जगदीश चंद, संजीव कुमार व अन्य उपस्थित रहे।