{"_id":"601c06cf8ebc3e26ca69172d","slug":"nager-panchyat-nadaun-first-meeting-hamirpur-hp-news-sml3598177146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों के सामने हो आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन वितरण : कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों के सामने हो आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन वितरण : कपिल
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
शपथ ग्रहण समारोह के बाद एसडीएम विजय धीमान के साथ नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन। नगर पंचायत नादौन के नवनिर्वाचित पार्षदों की प्रथम बैठक वीरवार को नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। तरुण कपिल ने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि शहर भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन वितरण संबंधित वार्ड पार्षद की उपस्थिति में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष से अधिक समय से नगर पंचायत में मामूली तकनीकी कारणों के चलते भवनों के नक्शे लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर इन नक्शों को अति शीघ्र पास करके लोगों को राहत दी जाएगी। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहरभर में कई गलियों में बंद पड़ी लाइटों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाने के भी निर्देश दिए हैं। कपिल ने कहा कि आवश्यकता अनुसार अन्य स्थलों पर और अधिक लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने शहर के कई भागों में पानी की किल्लत दूर करने तथा सीवरेज कार्य को उचित तरीके से करवाने के लिए सभी पार्षदों से सहयोग मांगा। तरुण कपिल ने स्थानीय दुकानदारों से आग्रह किया कि वह शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटा लें। इस संबंध में व्यापार मंडल से भी बैठक शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष योगराज, पार्षद शम्मी सोनी, उषा सोंधी, सुषमा अवस्थी, सुमन कुमारी व अनिता कुमारी समेत अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।