फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nagar parisad sujanpur budget 3.34 crore

नप सुजानपुर में 3.34 करोड़ का अनुमानित बजट पेश

Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर की विशेष बैठक अध्यक्ष रमन भटनागर की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 का अनुमानित वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। वित्त वर्ष 2017-18 में नगर परिषद सुजानपुर को कुल तीन करोड़ 34 लाख 37 हजार 500 रुपये की आय अनुमानित है। नगर परिषद का सालाना खर्च तीन करोड़ 17 लाख 63 हजार 500 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन


कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि गत वित्त वर्ष का नगर परिषद सुजानपुर के पास 75 लाख 82 हजार 236 रुपये बकाया राशि है। वित्त वर्ष 2017-18 में नप को हाउस टैक्स से ढाई लाख रुपये, स्टॉल के किराए से तीन लाख रुपये, भवन शुल्क से साढ़े तीन लाख रुपये, तहबाजारी शुल्क से तीन लाख रुपये, शराब शुल्क से पांच लाख रुपये, जन्म/मरण विवाह प्रमाण पत्र आदि से 14 लाख 67 हजार 500 रुपये और लाइसेंस फीस से तीस हजार रुपये आमदनी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 2.40 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मिलेगी। वहीं वित्तीय व्यय में मानदेय को 88 लाख रुपये, स्ट्रीट लाइट बिल और लाइटों के रखरखाव को 19 लाख रुपये, सफाई व्यवस्था को 18 लाख रुपये, सड़कों की मरम्मत को सात लाख रुपये, पानी बिल के लिए 1.80 लाख रुपये और गौसदन के लिए दस लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता, पार्षद अशोक मेहरा, सुरेंद्र गुपता, रेणू गुप्ता, राजकुमार, प्यार चंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed