फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun's Sushant married Brigat, an Australian girl

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के सुशांत ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की ब्रिगैट के साथ रचाई शादी

Sun, 04 Dec 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nadaun's Sushant married Brigat, an Australian girl
नादौन के सुशांत और ब्रिगैट विवाह के दौरान। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत के वार्ड पांच निवासी सुशांत ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की लड़की ब्रिगैट के साथ विवाह रचाया। विवाह समारोह में दुल्हन की ओर से भी उसके करीब 15 रिश्तेदार शामिल हुए। नादौन के आभूषण विक्रेता शशि पुरी और सुनीता पुरी के पुत्र सुशांत विदेशी बहू लाए हैं। दोनों ही परिवारों ने इस विवाह के लिए पूरी सहमति जताई थी।
विज्ञापन

दो दिसंबर को घर से सुशांत की बरात बैंड बाजे सहित पालमपुर के एक होटल गई थी और रविवार को सुशांत के घर पर धाम दी गई। 24 नवंबर को दुल्हन ब्रिगैट का पूरा परिवार मेलबर्न से भारत आया था। उसके बाद वह लोग चंडीगढ़ में रुके। जहां उन्होंने विवाह के लिए खरीदारी की। इतना ही नहीं इन लोगों ने अपने लिए भी भारतीय परिधान खरीदे। भारतीय परिधान में ही उन्होंने रीति रिवाज के साथ बरात का स्वागत किया। यहां तक लड़की के मामा व भाइयों ने हिंदू रीति रिवाज की सभी रस्में निभाई।
विज्ञापन

कन्यादान व विदाई की रस्में भी निभाई गईं। दुल्हन के साथ उसके माता-पिता, मौसी, दो भाई, नानी की बहन, भाभी, पिता के दोस्त व लड़की की चार सहेलियां भी आई थीं। रविवार को धाम के अवसर पर ये सभी नादौन के साथ सटे बेला गांव में सुशांत के घर पहुंचे। इनमें से कुछ रिश्तेदार अभी नादौन में ही रुकेंगे। सुशांत ने कहा कि चार वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात ब्रिगैट के साथ मेलबर्न में हुई थी। वह आईटी क्षेत्र से हैं और ब्रिगैट मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ हैं। सुशांत ने कहा कि दोनों ने जब अपने परिवार से विवाह की बात की तो दोनों परिवारों ने खुले दिल से इसकी सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed