{"_id":"672d1f0488c07e6f610a5f28","slug":"nadaun-deotsiddh-road-widened-paving-work-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-140203-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग हुआ चौड़ा, पक्का करने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग हुआ चौड़ा, पक्का करने का कार्य शुरू
Fri, 08 Nov 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
नादौन से दियोटसिद्ध सड़क का उन्नतिकरण का कार्य प्रगति पर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन से दियोटसिद्ध तक सड़क को चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग प्रस्तावित योजना के तहत पहले चरण में 26 किलोमीटर और 750 मीटर सड़क, यानी 27 किलोमीटर नादौन के भठ्ठा से लेकर सलौणी के कुढ़ार चौक तक सड़क को स्तरोन्नत करेगा।
इसके लिए 28.89 करोड़ रुपये की धनराशि अवार्ड हुई है। उसी के तहत इसका निर्माण कार्य होना है। वर्तमान सड़क मात्र तीन मीटर तक ही पक्की थी। इस सड़क में अत्यधिक ट्रैफिक होने की वजह से कई बार बड़े वाहन चालकों को पास देने की भी दिक्कत होती थी। अब इस सड़क को दोनों ओर से सवा एक-एक मीटर मतलब ढाई मीटर चौड़ा किया जाएगा। कुल मिलाकर सड़क के चौड़ा होने के बाद साढ़े पांच मीटर तक चौड़ी पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। इसमें सबसे पहले पूर्व निर्मित सड़क को स्क्रैच करके डब्ल्यूएमएम व जीएसबी के अलावा बीसी यानी बिटूमिंस कंक्रीट के अतिरिक्त बिटूमेन इंप्रेग्नेंटेड जिओ टेक्सटाइल लेयर के साथ सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) आधारित सड़क को पूरे आधुनिक ढंग से पक्का किया जाएगा।
प्रस्तावित सड़क कार्य फरवरी 2024 को अवार्ड हुआ था और मार्च 2024 से ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया था। वहीं, सितंबर 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करने का विभाग की ओर से ठेकेदार को लक्ष्य दिया गया है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता अमन कुमार ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है और ठेकेदार को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कहा गया है। ट्रायल के लिए एक 100 मीटर का पैच लगाया गया है और फिलहाल सड़क का आगामी कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है, ताकि अतिशीघ्र सड़क को तीन मीटर की बजाय साढ़े पांच मीटर तक पक्का करके जनता को समर्पित किया जा सके।