फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Murder accused Harendra Pal in judicial custody for 14 days

Hamirpur (Himachal) News: हत्या आरोपी हरेंद्र पाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Wed, 06 Nov 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 06 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत जुलाई में नशामुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी हरेंद्र पाल को पांच दिन की पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने फिर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी को दिवाली की रात को घर से पुलिस ने दबोचा था। होशियारपुर के हथवाल पंचायत निवासी हरेंद्रपाल हत्या की वारदात के बाद चार माह से भूमिगत था। इस मामले में पकड़े गए अन्य चार आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन

14 जुलाई को बड़सर पुलिस थाना के तहत बणी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस केंद्र को भोरंज निवासी तुषार जसवाल संचालित करता था। वारदात के चार दिन बाद आरोपी तुषार ने बड़सर थाना में आत्मसमर्पण किया था। फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार का शव मिला था। जांच में पता चला था कि संचालक और उसके कुछ साथियों ने भोरंज निवासी अमित के साथ डंडे से मारपीट की थी और अधिक तबीयत खराब हो जाने पर अस्पताल ले जाने के बजाय केंद्र के सबसे निचले फ्लोर में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान अमित की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed