{"_id":"669e6d3f39a298f79006b080","slug":"municipal-councils-sanitation-workers-collecting-garbage-without-safety-equipment-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-131942-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना सुरक्षा उपकरणों के कूड़ा उठा रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना सुरक्षा उपकरणों के कूड़ा उठा रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी
Tue, 23 Jul 2024 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के कूड़ा उठाने के लिए मजबूर हैं। इससे सफाई कर्मचारियों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मगर नगर परिषद के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। नगर परिषद हमीरपुर हाल वर्ष सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर आवंटित करती है। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग वार्ड आवंटित किए जाते हैं, मगर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जाते हैं।
नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में वर्तमान में 125 सफाई कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। सफाई कर्मचारी वार्डों में घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं। इसके बाद हाथों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग गाड़ियों मेंं भरते हैं। डंपिंग साइट पर भी कूड़े की गाड़ियों को हाथों से ही खाली करते हैं। मगर हैरानी की बात है कि सफाई कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण ही नहीं हैं।
सफाई कर्मचारी रोजाना बिना ग्ल्व्ज, मास्क और सुरक्षा जैकेट के कार्य करने के लिए विवश हैं। बता दें कि बरसात के मौसम के साथ ही गीले कूड़े में मक्खी, मच्छर पनपने हैं। ऐसे में कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरणों के न होने से उनका बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। प्रत्येक वर्ष सफाई टेंडर प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों को हाथों के ग्लव्ज, मास्क और सुरक्षा जैकेट सहित जूते दिए जाते हैं, लेकिन इस बार कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान नहीं किए हैं।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण बांटे हुए हैं। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने के निर्देश दिए जाएंगे।