{"_id":"6aca9dd3df8cdc553b05314c","slug":"municipal-corporation-fails-to-curb-those-dumping-garbage-under-the-cover-of-darkness-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-211542-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रात के अंधेरे में कचरा फेंकने वालों पर लगाम लगाने में नगर निगम नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रात के अंधेरे में कचरा फेंकने वालों पर लगाम लगाने में नगर निगम नाकाम
Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ सटे ट्राला यूनियन के पास खुले में फेंका गया कचरा। संवाद
हमीरपुर। शहर में रात के अंधेरे में गाड़ियों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने का सिलसिला जारी है। दिन में सफाई के बाद रात होते ही ये स्थान दोबारा कचरा डंपिंग साइट बन जाते हैं। निगरानी और कार्रवाई के प्रभावी इंतजाम नहीं होने से नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दुकानदार और मकान मालिक बोरियों में भरकर कचरा सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे हैं। गाड़ियों में भरकर लाए जाने वाले कचरे से सुबह तक ढेर लग जाते हैं।
ट्राला यूनियन, केंद्रीय विद्यालय, गंदा नौण और हमीर अस्पताल के साथ लगते नाले के समीप समस्या अधिक गंभीर है। कचरा फेंकने से रोकने के लिए इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसका खास असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
वहीं, ट्राला यूनियन और केंद्रीय विद्यालय के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में नियमित सफाई के बावजूद गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
बॉक्स:
11 वार्डों में कचरा उठाने के लिए 14 गाड़ियां
नगर निगम के 11 वार्डों में कचरा एकत्र करने के लिए 14 गाड़ियां लगाई गई हैं। ये गाड़ियां सुबह घरों से कचरा उठाती हैं। इसके अलावा शहर में सुबह दो बार और दोपहर में एक बार कचरा उठाया जाता है। डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने के लिए 130 कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की समस्या बनी हुई है।
कोट्स
ट्राला यूनियन और केंद्रीय विद्यालय के पास कचरा फेंकने की समस्या का स्थायी समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। शहरभर में सफाई को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। -राकेश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
रात के समय गाड़ियों में कचरा भरकर सार्वजनिक स्थानों पर फेंका जा रहा है। सुबह इन जगहों पर कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -सुरजीत राणा, निवासी दुलेड़ा
ट्राला यूनियन और केंद्रीय विद्यालय के समीप कचरा फेंके जाने से गंदगी फैल रही है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम को नियमित निगरानी की व्यवस्था करनी चाहिए। -प्रकाश चंद, स्थानीय निवासी
कई जगह नगर निगम ने कचरा न फेंकने के चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग कचरा फेंक रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। -शब्बी कुमार, स्थानीय दुकानदार
हॉटस्पॉट पर कैमरे लगाने से कचरा फेंकने वालों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। नगर निगम को इस योजना पर जल्द काम करना चाहिए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलने से रोका जा सके। -अंकुश राणा, स्थानीय निवासी