फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mountains of garbage formed at the identified site in Galu of Badsar, ban imposed due to stay from court

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के गलू में चिन्हित स्थल पर बने कूड़े के पहाड़, कोर्ट से स्टे के चलते लगा प्रतिबंध

Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mountains of garbage formed at the identified site in Galu of Badsar, ban imposed due to stay from court
बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद
अभियान 5
विज्ञापन

कचरे का सही तरीके से निष्पादन न होने पर ग्रामीणों ने लिया था स्टे, कचरे का बना पहाड़
मैहरे में कचरे का निपटारण करने के लिए विभागीय अधिकारी बने मूक दर्शक
चार पंचायतों का मुख्य केंद्र स्थल है बड़सर का मैहरे बाजार, दुकानदार हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे बाजार में बढ़ती कचरे की समस्या का कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में बाजार के साथ अब नदी-नालों में कचरे के ढेर लगने लग गए है। इससे शहर के साथ आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
शहरवासियों की मानें तो कुछेक वर्ष पूर्व मैहरे बाजार में कचरे की समस्या शून्य के बराबर थी। बाजार से प्रतिदिन कचरे को उठाया जाता था और प्रशासन की ओर से कचरा फेंकने के लिए बाजार से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गलू नामक जगह को चिन्हित किया गया था, ताकि शहर से दूर कचरे का निपटारण किया जा सके। हालांकि, कचरा फेंकने के लिए चिह्नित किए गए स्थान पर कचरा निष्पादन के लिए उचित व्यवस्था न होने से गलू में कचरे के पहाड़ लगना शुरू हो गए और आसपास के क्षेत्र में कचरे के कारण दुर्गंध फैल गई।
विज्ञापन

इसके चलते ग्रामीणों ने कचरा फेंकने के लिए बनाए गए स्थल पर हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। अब दो बार कचरे के निपटारण को लेकर गलू में सर्वे हो चुका है, लेकिन अभी तक कचरे के निष्पादन को लेकर कोई रणनीति नहीं बन पाई है। हालांकि गीले और कचरे को अलग करने के लिए शेड का निर्माण करवाया गया था, ताकि गीले कचरे से खाद, जबकि सूखे कचरे से प्लास्टिक आदि का प्रयोग अन्य कार्यों में हो सके, लेकिन कार्य का एक कमेटी के पास जिम्मा न होने से समस्या और गंभीर हो गई। इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पिछले 10 वर्षों से मैहरे बाजार का पूरा कचरा गलू में चिह्नित स्थान पर फेंका जा रहा था, जिसके चलते गलू में कचरे के पहाड़ बन गए। कचरे के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
रमेश शर्मा, बड़सर निवासी


कचरे का सही निष्पादन न होने के कारण मैहरे बाजार में कचरे की समस्या इंतनी गंभीर हुई है। कचरे का सही निपटारण होता तो बाजार में हालात सामान्य होते।
सतीश सोनी, निवासी मैहरे


कई बार युवाओं के साथ मिलकर बाजार में जागरूकता और सफाई अभियान चला चुके हैं, लेकिन कचरे की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि बड़े प्रोजेक्ट के तहत ही कचरे के निष्पादन को लेकर कार्य किया जा सकता है।

उमेश संख्यान, युवा बड़सर


कचरे की व्यवस्था को लेकर मैहरे बाजार में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होना चाहिए, ताकि बाजार में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
अर्जुन ठाकुर, मैहरे निवासी

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

बड़सर के गलू में बने कचरे के पहाड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed