{"_id":"6764200bbd476f55f20fefd4","slug":"motivation-to-work-hard-to-achieve-goals-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143726-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लक्ष्य पाने के लिए परिश्रम करने की प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लक्ष्य पाने के लिए परिश्रम करने की प्रेरणा
Fri, 20 Dec 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Dec 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
प्राथमिक एवं उच्च पाठशाला कल्लर ने संयुक्त रूप से मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक और उच्च पाठशाला कोटला कल्लर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संयुक्त तौर से मनाया गया। समारोह में गुणवत्ता नियंत्रक एवं समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी नवीन कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग के माध्यम से चलाई जा रही नई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सामूहिक संस्कृत गीत, संस्कृत श्लोक, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, लोक नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्याध्यापक अंजुला शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा। उन्होंने विद्यालय में प्रशिक्षण के लिए आए बीएड के छात्रों की भी कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए प्रशंसा की। अंत में मुख्यातिथि ने प्राथमिक और उच्च स्कूल के सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में प्राथमिक स्कूल के मुख्य शिक्षक पवन कुमार, संतोष कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।