फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mortyar place not cleaned

सैनिकों की शहादत भूली नगर परिषद, शहीद स्मारक में लगे कचरे के ढेर

Wed, 18 Nov 2020 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
mortyar place not cleaned
पक्का भरो स्थित शहीद स्मारक में पड़ा कचरा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत की याद में नगर परिषद हमीरपुर ने वार्ड नंबर एक पक्का भरो स्थित शहीद स्मारक तो बनाया लेकिन, इस स्मारक की सुध लेना भूल गई। नगर परिषद स्मारक की सही तरीके से रखरखाव नहीं कर पा रही। वर्तमान में इस शहीद स्मारक में चारों और जंगली घास और झाड़ियां उगी हैं। वहीं, स्मारक परिसर में शराब की खाली बोतलें और कूड़ा-कचरा पसरा है।
विज्ञापन

जिससे इस स्मारक की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है। वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जिले के शहीदों की याद में इस स्मारक की आधारशिला रखी थी। शहीद स्मारक के निर्माण में लाखों रुपये खर्च करने के बाद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दीप कुमार बजाज ने उद्घाटन किया। लेकिन, वर्तमान नगर परिषद इस स्मारक की सुध नहीं ले रही। शहीद स्मारक में पसरी गंदगी से जिले के सैनिकों और पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है। सेवानिवृत्त सूबेदार जोगिंद्र सिंह, अनिल ठाकुर, प्रदीप सिंह, अशोक ठाकुर और जगवीर चंदेल ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से शहीद स्मारक के उचित रखरखाव की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक सैनिक हमीरपुर जिले से हैं। कारगिल युद्ध के अलावा अन्य महत्वपूर्ण ऑपरेशन में जिले के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए इस शहीद स्मारक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ केएल ठाकुर ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को शहीद स्मारक की साफ-सफाई करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed