{"_id":"65e36c047328ed3e5b02505c","slug":"monthly-meeting-of-him-anchal-pensioners-union-block-unit-bijhri-on-6th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122682-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक छह को
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक छह मार्च को सुबह साढ़े दस बजे नागेश्वर महादेव मंदिर कुआं चौक बिझड़ी में होगी। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान नरेेंद्र सिंह बन्याल करेंगे। संघ के महासचिव तोता राम जंजुआ ने कहा कि बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा और जिला प्रधान केसी गौतम उपस्थित होंगे।
बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा संघ की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। हाल ही में सरकार की ओर से पेंशनरों के संबंध में बजट में की गई घोषणा के बारे में भी जानकारी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठक में संघ के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने पर भी विचार होगा। उन्होंने बिझड़ी खंड के समस्त पेंशनरों और पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।