फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Money in the bank account through PFMS

अब पीएफएमएस सॉफ्टवेयर से खाते में आएंगे रुपये

Thu, 07 Apr 2016 07:23 PM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Money in the bank account through PFMS
रुपया - फोटो : अमर उजाला
अब इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के रुपये पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर से सीखे खाते में आएंगे। बाल विकास विभाग के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसी माह से इसे प्रयोग में लाया जाएगा। कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षित कर्मचारी अब पीएफएमएस सॉफ्टवेयर से योजना के रुपये धात्री और गर्भवती महिलाओं के खाते में डालेंगे। सॉफ्टवेयर का लिंक सभी बैंकों से किया गया है जिससे योजना के रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच सकें।
विज्ञापन

पहले डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सिस्टम से योजना के रुपये खाते में डाले जाते थे। पीएफएमएस से सरल तरीके से रुपये लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचेंगे। साथ ही अधार कार्ड की अनिवार्यता को भी खत्म किया गया है। लाभार्थी को अकाउंट नंबर का ब्योरा देने पर उसके खाते में योजना के रुपये पहुंच जाएंगे। केंद्र सरकार से जिला स्तर पर योजना का बजट जारी हुआ है। हमीरपुर के लिए 3,80,12,500 रुपये का बजट मिला है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 2,65,60,500 और आरक्षित वर्ग के लिए 1,64,52000 का बजट मिला है। 2013-2015 तक की धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के खाते में रुपये डाले जाएंगे। जिला की करीब साढ़े छह हजार महिलाओं के खाते में रुपये डाले जाएंगे। इसी माह महिलाओं के खाते में योजना के रुपये पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिला को इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना के लिए 3.80 करोड़ का बजट मिला है। पीएफएमएस से रुपये लाभार्थी के बैंक खाते में डाले जाएंगे। धात्री एवं गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते में रुपये डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवीर सिंह बिरला, कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed