फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Moksh Dham Committee formed in Hathol Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: हथोल पंचायत में मोक्ष धाम कमेटी का किया गठन

Sun, 29 Sep 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
श्मशानघाट बनाने के लिए गांववासियों के सहयोग से एकत्रित किए एक लाख
विज्ञापन

कैप्टन रमेश को प्रधान और कुलवंत को सचिव के रूप में चुना
संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू/नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की हथोल पंचायत में रविवार को श्मशानघाट बनाने के लिए एक मोक्ष धाम कमेटी का गठन किया गया। इसमें कैप्टन रमेश चंद को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया और कुलवंत परमार को सचिव के रूप में चुना गया। इस कमेटी में कुल 17 सदस्य बनाए गए हैं। इस बैठक की अध्यक्षता हथोल पंचायत के उपप्रधान सेवन कुमार ने की। उपप्रधान सेवन कुमार ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से कैप्टन रमेश को मोक्ष धाम कमेटी का प्रधान चुना गया। इसके साथ ही कुलवंत परमार को कमेटी का सचिव चुना गया। इससे पहले इसी पंचायत के गांववासी दलजीत सिंह ठाकुर ने श्मशानघाट बनाने के लिए एक कनाल भूमि दान भी की है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों ने श्मशानघाट बनाने के लिए आपस में राशि एकत्रित की। एक लाख रुपये जमा किए गए हैं। गांववासियों के सहयोग से और धन इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को यहां पर श्मशानघाट बनाने के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed