{"_id":"684b2ae233dd9deb85047a71","slug":"modi-government-has-taken-the-country-to-new-heights-kamlesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-158318-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने देश को नई बुलंदियों पर पहुंचाया : कमलेश
Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में देश को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। इससे देश विकास की नई ऊंचाइयों की और अग्रसर है। आगामी वर्षों में पूरे विश्व में भारत का डंका बजेगा। कमलेश कुमारी भाजपा के 11 वर्षों के सुशासन को लेकर आयोजित भाजपा बमसन मंडल (टौणी देवी) की बैठक को मंदिर परिसर में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 वर्षों के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया है, जिससे देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। पूर्व की केंद्र शासित यूपीए सरकारों ने मात्र घोटाले किए और देश को पीछे धकेलने का काम किया, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद नए आयाम विकास, जन कल्याण के स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन