फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern libraries will be established in schools across the district

Hamirpur (Himachal) News: जिलाभर के स्कूलों में स्थापित होंगे आधुनिक पुस्तकालय

Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण में पांच स्कूलों में किया जा चुका है निर्माण
विज्ञापन


अब वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों में होगा पुस्तकालयों का निर्माण

आधुनिक पुस्तकालयों में विद्यार्थियों को मिलेगी विभिन्न सुविधाएं

केबिन और आधुनिक उपकरण, कंप्यूटर आदि की खरीद होगी
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालयों की सुविधा मिलेगी। इनके निर्माण कार्य पर जिला प्रशासन की ओर से राशि खर्च की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में पुस्तकालयों का निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रथम चरण में स्कूलों का डाटा तैयार किया जाएगा। डाटा तैयार होने के बाद स्कूलों में केबिन और आधुनिक उपकरण, कंप्यूटर, स्क्रीन आदि की खरीद होगी ताकि पुस्तकालयों के निर्माण कार्य में आसानी रहे। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से प्रथम चरण में शिक्षा खंड हमीरपुर के पांच स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करवाए गए हैं। अब इन स्कूलों की तर्ज पर अन्य स्कूलों में भी पुस्तकालयों का निर्माण करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाई करने में सहायता मिल सके। आधुनिक पुस्तकालय में विद्यार्थियों को कंप्यूटर केबिनों की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी एक क्लिक पर देश-विदेश में घटित हो रही घटनाओं को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे, जबकि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुस्तकों को भी आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आधुनिकता से जोड़ने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि जिला के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में ऑनलाइन सभी जानकारियां मिल सकेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed