फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern libraries built in three government schools, students will be able to study online

Hamirpur (Himachal) News: तीन सरकारी स्कूलों में बनाए आधुनिक पुस्तकालय, ऑनलाइन कर सकेंगे पढ़ाई

Fri, 16 Feb 2024 02:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Modern libraries built in three government schools, students will be able to study online
धनेटा स्कूल में आधुनिक पुस्तकालयों के लिए बनाए गए कैबिन। संवाद
हमीरपुर। शिक्षा के हब हमीरपुर में तीन स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालय स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए केबिन और कंप्यूटर स्थापित कर दिए गए हैं। अब विद्यार्थी आधुनिक माध्यम से एक क्लिक कर किसी भी विषय की किताबें, आर्टिकल, ऑनलाइन अखबार, ई-पेपर से देश विदेश में चल रही घटनाओं के बारे में आसानी से जान सकेंगे। आधुनिक पुस्तकालयों के निर्माण कार्य पर 3.27 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। वहीं, कंप्यूटर सिस्टम पर पहली से बारहवीं कक्षा की हर पुस्तक जो एनसीईआरटी से प्रकाशित है, उसे भी अपलोड किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़, धनेटा, कश्मीर, बड़ा और रंगस को चयनित किया था। इनमें से तीन स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है, जबकि दो स्कूलों धनेटा और बड़ा में पुस्तकालयों का कार्य प्रगति पर है। जिला प्रशासन के सहयोग से पुस्तकालय बनाने के लिए स्कूलों का चयन विद्यार्थियों की संख्या और अभिभावकों की मांग पर किया गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। आधुनिक पुस्तकालयों में प्रथम चरण में चार कंप्यूटर, दूसरे चरण में केबिन और तीसरे चरण में इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकालय में पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

ब्यान:
जिलेभर के आठ स्कूलों में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन पुस्तकालय में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्रथम चरण में शिक्षा खंड नादौन के पांच स्कूलों का चयनित किया गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए पुस्तकालय बनाए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
विज्ञापन

-अनिल कौशल, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed