फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA raised questions on the health services of the medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर विधायक ने उठाए सवाल

Thu, 06 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर विधायक आशीष शर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की स्थिति प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत दिखा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से सीटी स्कैन सुविधा बंद है, जिससे मरीजों को निजी लैब में महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ रही है। उन्होंने अस्पताल की लिफ्टों के बार-बार खराब होने और मरीजों को हो रही परेशानी पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कई जरूरी दवाइयां और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण मरीजों को बाहर से सामान खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सीटी स्कैन सुविधा जल्द बहाल करने, लिफ्ट व्यवस्था दुरुस्त करने और दवाइयों व अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भाजपा इस मुद्दे को जनहित में उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed