{"_id":"689e3ace81de59dacc0ead9b","slug":"mla-indradutt-planted-saplings-in-ghumarli-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163960-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक इंद्रदत्त ने घुमारली में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक इंद्रदत्त ने घुमारली में किया पौधरोपण
Fri, 15 Aug 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के घुमारली में वन विभाग की ओर से आयोजित 76वें वन महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पौधरोपण कर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि वन महोत्सव केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन अधूरा है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं संजय बन्याल, मंडल महामंत्री दिनेश व्यास, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री, बूथ अध्यक्ष बीडी शर्मा, मिलाप चंद, अनुराग, रजत, राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन