फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Minor pregnant, wants to give birth to a child, case registered in women's police station

Hamirpur (Himachal) News: नाबालिग गर्भवती, बच्चे को देना चाहती है जन्म, महिला थाने में केस दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला थाना हमीरपुर में पोक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 64 (6) के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला थाना हमीरपुर में नाबालिग ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह जिला मंडी की रहने वाली है। उसकी उम्र 16 साल 9 महीने है। शिकायतकर्ता कुछ समय पहले जिला हमीरपुर के एक स्थानीय लड़के के संपर्क में आई। वह एक साल से उसे जानती है। 4-5 माह पहले अपनी मर्जी से उसके साथ बिलासपुर के बरठीं गई थीं तथा वहां पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। अब वह तीन माह से गर्भवती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सब आपसी सहमति से हुआ है तथा वह अब इस बच्चे को जन्म देना चाहती है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला थाना हमीरपुर की टीम मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed