फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ministers took charge of the election front in the field, CM Sukhu at the headquarters

Hamirpur (Himachal) News: मंत्रियों ने फील्ड, सीएम सुक्खू ने मुख्यालय में संभाला चुनावी मोर्चा

Tue, 09 Apr 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गृह जिले के बड़सर और सुजानपुर में प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर सियासी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मैराथन बैठकें की। इस दौरान सीएम सुक्खू एक-एक कर भी बंद कमरे में कई नेताओं से मिले। सीएम मुख्यालय में मैराथन बैठकों में डटे रहे और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी व यादविंद्र गोमा ने फील्ड में मोर्चा संभाले रखा। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बड़सर और यादविंद्र गोमा ने सुजानपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


सीएम सुक्खू एक बजे के करीब परिधि गृह हमीरपुर में पहुंचे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मंगलवार दोपहर बाद झनियारी देवी मंदिर में माथा टेका। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने झनियारी बाजार में उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया और आरती उतारी। मंदिर में कलश यात्रा लेकर पहुंची महिलाओं व नवरात्र में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं से भी मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने मंगलवार को मुख्यालय में करीब सात घंटे बिताकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सियासी नब्ज टटोली। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने चुनाव का फीडबैक लिया। उपचुनाव लड़ने के चाहवान नेताओं से भी वह एक-एक कर मिले। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व सीपीएस अनिता वर्मा से बंद कमरे में सीएम सुक्खू ने बीस मिनट तक चुनावी चर्चा की। मुख्यमंत्री सुक्खू सात बजे के बाद नादौन के रवाना हुए। हालांकि सीएम बुधवार को फिर जिला मुख्यालय में होंगे। मुख्यमंत्री का हमीरपुर बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम था लेकिन फिलहाल इसे बुधवार के लिए टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि फीडबैक के आधार पर जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। अभी 50 दिन चुनाव को हैं, पार्टी अपनी रणनीति के हिसाब से निश्चित समय पर उम्मीदवार घोषित करेगी।
विज्ञापन






लोकसभा के लिए नाम तय, उपचुनाव पर विशेष मंथन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम फाइनल माना जा रहा है। सीएम सुक्खू और कांग्रेस जिले में उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों के चयन के लिए सियासी मंथन में जुटी है। सीएम के जिले के पांच दिवसीय दौरे में उपचुनाव पर अधिक फोकस किया जा रहा है। इस दौरे के बाद उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा नेता राकेश ने समर्थकों संग की मुलाकात

सीएम सुक्खू का पक्का भरो के समीप भाजपा नेता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। राकेश ठाकुर सुजानपुर विस क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। वह कांग्रेस पार्टी से टिकट के चाहवानों की सूची में शामिल हैं।




यह नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भोरंज से विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, हमीरपुर से उम्मीदवार रहे पुष्पेंद्र वर्मा, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल, रोहित शर्मा, नरेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed