फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mini tanks constructed for wild animals

Hamirpur (Himachal) News: जंगली जानवरों के लिए मिनी टैंकों का किया निर्माण

Tue, 08 Apr 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्वामी विवेकानंद युवक मंडल बिझड़ी ने गर्मियों का सीजन शुरू होते ही पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने का अभियान शुरू किया है। गांव से लेकर जंगल तक युवक मंडल की ओर से मिनी टैंक बनाने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक युवाओं ने छोटे-बड़े पांच टैंकों का निर्माण कार्य करवाया है ताकि गर्मियों के जंगली जानवरों को पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

मंडल के सदस्यों ने एक-एक करके सप्ताह में सभी की पानी के टैंकों को भरने की ड्यूटी लगाई है। जिससे किसी भी दिन पानी के टैंक खाली नहीं रहेंगे। युवक राजेश फौजी, पंकज, जोलू ,भानु, सनी, दीपू, शालू, अनु, मिट्ठू, अविनाश, मनु, अक्षु आदि ने कहा कि अक्सर गर्मी के मौसम में जंगली जानवरों को पानी के इधर उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में युवक मंडल की ओर से पानी के लिए मिनी टैंकों का निर्माण कराया गया हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक कार्यों को कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed