{"_id":"6a232a518158d5de4e02c59f","slug":"message-of-environmental-protection-given-by-planting-trees-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-196056-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पाैधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पाैधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sat, 06 Jun 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के दौरान अधिकारी व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : आशीष शर्मा
हमीरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, वनों की आग से सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर शुक्रवार को शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के तत्वावधान में हीरानगर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वन अरण्यपाल निशांत मढोत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि इसकी अध्यक्षता वन मंडल अधिकारी अमित कुमार सिंह और एसीएफ नेगी ने की। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वन अरण्यपाल निशांत मढोत्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दिशा में जागरूकता शिविर भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जंगलों को आग से बचाने में लोगों की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। वहीं, शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज ने कहा कि क्लब हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लदरौर(हमीरपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत हमीरपुर ने जिला युवा अधिकारी दीपमाला की अध्यक्षता में एक निजी विश्वविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। ग्राम पंचायत महल के भ्याड बगुलामुखी मंदिर में विश्व परयावरण दिवस पर पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जमैल सिंह ने कार्यकर्ताओं सहित पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद
आरसेटी की प्रशिक्षणार्थियों ने किया पौधरोपण
भोरंज(हमीरपुर)।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने गांव दाड़ीं में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागियों ने शुक्रवार को स्थानीय प्राथमिक पाठशाला के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इन महिलाओं ने संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पौधरोपण किया। संवाद
पर्यावरण विषय पर पोस्टरों की लगाई प्रदर्शनी
रंगस(हमीरपुर)।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, हमीरपुर ने औद्योनिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य अरुण ठाकुर एवं डैनी जसवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि और पर्यावरण अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषय पर पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई।

हीरानगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के दौरान अधिकारी व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : आशीष शर्मा