{"_id":"6ac001cacdc6190b500d2ad5","slug":"message-of-cleanliness-resonated-on-gandhi-and-shastri-jayanti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-210578-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश
Sat, 03 Oct 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
जय भीमा युवा मंडल समिति बटराण के सदस्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए। स्रोत
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी सदस्य विक्रम शर्मा आदि ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत हमीरपुर ने सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में श्रद्धांजलि, विशेष ग्राम सभा और स्वच्छता अभियान आयोजित किए। ग्राम पंचायत रोपा में विशेष ग्राम सभा हुई, जिसमें पंचायत प्रधान प्रार्थना देवी, उपप्रधान शशि पाल, वार्ड सदस्य तथा खंड विकास कार्यालय और कृषि विभाग के अधिकारी अमनदीप शर्मा मौजूद रहे।
वहीं, भोरंज क्षेत्र में युवक मंडल बधानी नोडल क्लब ने स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।
बॉक्स:
जय भीम युवा मंडल ने महात्मा गांधी को किया नमन
धनेटा (हमीरपुर)। जय भीम युवा मंडल समिति बटराण ने शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा मंडल के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, भाईचारे व सामाजिक एकता के उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर युवा मंडल प्रधान आशीष कुमार, सचिव विशाल भाटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
हेल्थ क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान
हमीरपुर। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गांधी चौक में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पहले क्लब सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब सदस्यों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आरएल भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, सचिव किशोर शर्मा, प्रेस सचिव रविंद्र ठाकुर, सुनील शर्मा, मनोहर लाल, शांति स्वरूप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पुष्पा शर्मा, साधना शर्मा, मनोरमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
बॉक्स:
गांधी जयंती पर आरसेटी ने चलाया सफाई अभियान
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। संस्थान के निदेशक अजय कतना ने सभी प्रतिभागियों और स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया। संवाद
बॉक्स:
नवोदय विद्यालय डूंगरी में चलाया स्वच्छता अभियान
भरेड़ी (हमीरपुर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता और श्रम की गरिमा का संदेश दिया। संवाद
बॉक्स:
विशेष बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
हमीरपुर। पहचान स्पेशल स्कूल हमीरपुर सलासी में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को समझा। स्कूल की प्रधानाचार्या चेतना शर्मा ने कहा कि विशेष बच्चों को महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। संवाद