{"_id":"62f6952995c4262a491a77e1","slug":"message-given-to-hoist-the-tricolor-at-homes-shouting-slogans-of-bharat-mata-ki-jai-hamirpur-hp-news-sml418255512","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता की जय के नारे लगाते घरों पर तिरंगा फहराने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता की जय के नारे लगाते घरों पर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
विज्ञापन
गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा निकालते डीएवी स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/ गलोड़/ बड़सर/ हमीरपुर। जिलाभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों की एनएसएस इकाइयों, ईको क्लब, भारत स्काउट एवं गाइड, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। रैली में विद्यार्थियों में हाथों में तिरंगा झंडा फहराते, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के बाद स्कूलों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जबकि, कुछ एक स्कूलों के विद्यार्थियों ने जिला उपायुक्त को तिरंगा भेंट किया। इस दौरान राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रोवर रेंजर, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के अंतर्गत तिरंगा रैली और पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में तानिका प्रथम, शिवानी द्वितीय, वर्षा रानी तृतीय, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय, शिवानी ठाकुर तृतीय, भाषण में प्रियांशी प्रथम, पल्लवी द्वितीय, अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रमों की शृंखला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटाहनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय डिडवीं में, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, लिली लिटल फ्लावर स्कूल बाड़ी, हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, राजकीय महाविद्यालय बड़सर, जिला प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घिरथेड़ी, राजकीय उच्च पाठशाला भरठियाणा, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी, राजकीय महाविद्यालय धनेटा, दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ब्लू स्टार, डीएवी हमीरपुर, इनरव्हील क्लब हमीरपुर, डीएवी स्कूल भड़ोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपर हड़ेटा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय धनेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली में भाग लिया। पनसाईं स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।