फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   men died due to bee biting

मधुमक्खियों के काटने से वृद्धा की मौत

Sun, 02 May 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बमसन तहसील के तहत ग्राम पंचायत दरब्यार के डकेड़ा गांव में मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सर्वो देवी (70) पत्नी दुनी चंद गांव डकेड़ा डाकघर हिम्मर तहसील टौणीदेवी बमसन शाम के समय खेतों में उगी झाड़ियां और खरपतवार आदि को एकत्र कर जलाने का कार्य कर रही थी। बताया जा रहा है कि खेत के नजदीक ही मधुमक्खियों का छत्ता था।
विज्ञापन

खरपतवार को आग लगाने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड अचानक सर्वों देवी पर हमला बोल दिया। वह सहायता के लिए चीखी-चिल्लाई, लेकिन जब तक गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तब तक इन मधुमक्खियों के काटने से महिला जमीन पर गिर कर बेसुध हो चुकी थी। मधुमक्खियों ने महिला को बचाने गये लोगों पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह ये लोग बच निकले। महिला को गांव के लोगों ने उपचार के लिए टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पति कई वर्षों से अधरंग का रोगी है और घर पर ये दोनों ही एक दूसरे का सहारा थे। टौणीदेवी के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा का कहना है कि प्रशासन को इस घटना की जानकारी है और पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जायेगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed