फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Members of Happy Club Dhamrol are cremating the corona dead

हैपी क्लब धमरोल के सदस्य कर रहे कोरोना मृतकों का दाह संस्कार

Tue, 04 May 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की 39 पंचायतों में कोरोना महामारी के दौरान हैपी क्लब धमरोल कोरोना से मृत परिवार के सदस्यों लिए मददगार साबित हो रहा है। महामारी से 20 से अधिक लोगों का दाह संस्कार हैपी क्लब धमरोल के सदस्य कर चुके हैं। जिसकी कोरोना से मृत्यु होती है, अगर उस परिवार से कोई दाहसंस्कार में शामिल नहीं होता है तो कपाल मोचन भी हैपी क्लब के सदस्य अपने आप कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अगर मृत व्यक्ति का पूरा ही परिवार पॉजिटिव है तो उसकी कपाल मोचन के बाद अस्थियां धो कर रिश्तेदारों और गांव के लोगों के पास दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान नरेश कुमार ज्योति ने कहा कि कोरोना से मरने वाले 20 से अधिक लोगों का दाह संस्कार अब तक कर चुके हैं। एसडीएम कार्यालय से मरने वाले व्यक्ति की सूचना मिलने पर हैपी क्लब के सदस्य निकल जाते हैं। कोरोना काल में दाह संस्कार के समय पंडित नहीं होता है तो स्वयं मंत्रोच्चारण कर पिंडदान भी करवा देते हैं। 7 लोगों की अस्थियां मरने वाले के परिवार के पास सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed