फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Members of all cooperative societies should receive honorarium for the meeting: Rana

सभी सहकारी समितियों के सदस्यों को मिले बैठक का मानदेय : राणा

Fri, 11 Oct 2024 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। प्रदेश कोआपरेटिव सोसायटी प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. यशवंत सिंह राणा ने प्रेस बयान के माध्यम से सभी सहकारी समितियों के सदस्यों को बैठक का मानदेय देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहकारी समितियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इनकी जो प्रबंधन समितियां हैं उन समितियों में पांच, सात और नौ सदस्य हो सकते हैं। उनको प्राय: बैठक का भत्ता श्रेणी अनुसार 400, 500 रुपये और 600 तथा 700 रुपये तक मिलता है। लेकिन अभी भी बहुत सारी सभाओं में बैठक का यह भत्ता कमेटी के सदस्यों को नहीं दिया जाता है। हालांकि यह हिमाचल प्रदेश रजिस्ट्रार की ओर से निर्धारित है। फिर भी कई सहकारी समितियों में मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों को नहीं दिया जाता है। अब कई सदस्य सहकारी समिति के नियमों को नहीं जानते हैं। कई बार सचिव भी उनको गुमराह कर देते हैं। प्रबंधन समितियों का कार्यकाल केवल पांच वर्ष का ही होता है। ऐसे में सदस्यों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रजिस्ट्रार से सभी सहकारी समितियों के सदस्यों को बैठक का मानदेय देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed