फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meeting today regarding election of president in Nagar Panchayat Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत नादौन में अध्यक्ष को चुनाव को लेकर बैठक आज

Tue, 05 Mar 2024 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम नादौन पंचायत कार्यालय में करेंगी बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में बुधवार को विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल करेंगी। बैठक का आयोजन नगर पंचायत में सात पार्षदों में से पांच पार्षदों की ओर से उपायुक्त हमीरपुर के पास अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर किया जा रहा है। बैठक में पार्षदों की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई जाती है और अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो नगर पंचायत को नया अध्यक्ष मिलना तय है।

इससे पूर्व नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा था क्योंकि छह पार्षद भाजपा समर्थित तो एक पार्षद कांग्रेस समर्पित था। अब पांच पार्षदों के एक साथ कांग्रेस के पक्ष में आ जाने से कांग्रेस का फिर नगर पंचायत पर कब्जा तय माना जा रहा है। जबकि, भाजपा के पक्ष में वर्तमान प्रधान तरुण कपिल तथा उपप्रधान योगराज ही रह गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव में वार्ड एक से सुमन कुमारी, वार्ड दो से उषा सौंधी, वार्ड चार से सुषमा अवस्थी, वार्ड छह से शम्मी सोनी तथा वार्ड सात से अनिता कुमारी ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन



समाचार: बवीता चंदेल: महेश कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed