फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   meeting

प्रदेश सरकार की ई-पास प्रणाली का उठाएं लाभ: मीणा

Sun, 29 Mar 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिले में निषेधाज्ञा के दौरान लोगों को आवश्यक सेवाएं समयबद्ध उपलब्ध करवाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आपात सेवाओं से जुड़े जिला प्रशासन अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला की जनता किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर नि:संकोच संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए ई-पास प्रणाली प्रारंभ की गई है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अति आवश्यक होने पर आपात स्थिति में ई-पास बनवाकर आवागमन कर सकता है। इसके लिए जारी वेबसाइट लिंक भी इस डायरेक्टरी के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस से संबंधित उठाए जा रहे कदमों की त्वरित जानकारी उपलब्ध करवाने, इस बारे में समय-समय पर जारी होने वाले परामर्श तथा मीडिया बुलेटिन के लिए भी संपर्क उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 बीमारी के संबंध में अधिकारिक व पुष्ट सूचना उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध वेब लिंक भी इसमें दिया गया है। कोरोना संबंधी सलाह व अन्य जानकारी के लिए राष्ट्रीय तथा राज्य हेल्पलाइन नंबर का लाभ लोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों की ओर बिल्कुल ध्यान न दें और वे इन अधिकारिक संपर्क माध्यमों से ही सही और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमीरपुर जिला में सभी लोग निषेधाज्ञा का बेहतर ढंग से अनुपालन कर रहे हैं और लोगों को घर-द्वार पर हर आवश्यक सेवा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन और सभी विभाग दिन-रात प्रयासरत हैं। उन्होंने दानी-सज्जनों से भी आग्रह किया कि वे इन्हीं नंबरों के माध्यम से संपर्क कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

-----------
हमीरपुर जिला में निषेधाज्ञा (कर्फ्यू) के दौरान आपात सेवाओं के लिए यहां संपर्क करें-
चिकित्सा आपात सेवाएं - 01972-222222
टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर - 104
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हमीरपुर - 01972-221277, 221377, 221477, 221877,1077
प्रशासनिक सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
हरिकेश मीणा, भा.प्र.से. (जिला दण्डाधिकारी, हमीरपुर) - 01972-224300, 98168-43333
रतन गौत्तम (अतिरिक्त उपायुक्त एवं इंसीडेंट कमांडर, डीडीएमए) - 01972-224324, 9418022828
डॉ. अमित शर्मा, भा.प्र.से. (एसडीएम भोरंज) - 01972-266928, 9418360989
किरन भडाना, भा.प्र.से. (एसडीएम नदौन) - 01972232511, 7630062419
शिल्पी बेक्टा (एसडीएम सुजानपुर) - 01972272700, 9418070223
डॉ. चरंजी लाल (एसडीएम हमीरपुर) - 01972224304, 9418024128
प्रदीप कुमार (एसडीएम बड़सर) 01972288045, 9418448621
पवन कुमार (जिला राजस्व अधिकारी) - 01972222649, 9418301432
आपातकालीन स्थिति में कर्फ्यू पास/इमरजेंसी पास के लिए पुलिस विभाग से यहां संपर्क करें
पुलिस सहायता कक्ष - 01972-224339, 112
केवल व्हट्स एप करें - 7876916802, 7876916814, 7876916818, 7876916825
स्वास्थ्य विभाग संबंधी सेवाओं के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
डॉ. अर्चना सोनी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर) - 01972-222223, 9418154102
डॉ. संजय जगोता (जिला निगरानी अधिकारी कोविड-19) - 01972-222403, 9418096596
डॉ. नरेश शर्मा (बीएमओ बड़सर) - 01972-288034, 9418020827
डॉ. ललित कालिया (बीएमओ भोरंज) - 01972-266026, 9418138466
डॉ. एस.के.गौत्तम (बीएमओ गलोड़) - 01972-242027, 9816353771
डॉ. अशोक कौशल (बीएमओ नदौन) - 01972-232248, 9418125935
डॉ. रमेश डोगरा (बीएमओ सुजानपुर) - 01972-272043, 9418476625
डॉ. आर.के.अग्निहोत्री (बीएमओ टौणीदेवी) - 01972-278434, 9418096541
डॉ. अनिल वर्मा (एमएस, मेडीकल कॉलेज, हमीरपुर) - 01972-222222, 9418245047
कोरोना संबंधी और अन्य सलाह हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर - 1075, +91-11-23978046
आवश्यक सेवाओं के ई-पास के लिए यहां आवेदन करें- http://covidepass.hp.gov.in/apply-for-e-pass/
हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों, परामर्श व मीडिया बुलेटिन संबंधी जानकारी- covidorders.hp.gov.in
भारत सरकार का अधिकारिक कोविड-19 डैशबोर्ड- https://covid19.nhp.gov.in/covid19test/index.html
उन्होंने सभी जिला वासियों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने आग्रह किया कि लोग घर में बने रहें और सुरक्षित रहें तथा इस तरह सरकार व प्रशासन को इस विपत्ति से निपटने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed