फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meenakshi Bhatia became the Vice President of BSP Bhoranj

मीनाक्षी भाटिया बसपा भोरंज की उपाध्यक्ष बनीं

Mon, 22 Nov 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Bhatia became the Vice President of BSP Bhoranj
भोरंज में बसपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। बहुजन समाज पार्टी हमीरपुर जिला की बैठक भोरंज में हुई। बसपा प्रदेश प्रभारी दयाचंद ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार और विपक्ष भाईचारे और सामाजिक न्याय की व्यवस्था को ध्वस्त करने के हथकंडे रच रहे हैं। 2022 में जनता के साथ मिलकर बसपा सरकार बनाकर इन हथकंडों का करारा जवाब दिया जाएगा। प्रदेश बसपा अध्यक्ष नारायण आजाद ने कहा कि बसपा संस्थापक साहब कांशीराम कहा करते थे कि अगर तमन्ना सच्ची हो तो हजार रास्ते निकल आते हैं अगर तमन्ना झूठी है तो हजार बहाने निकल आते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में सच्ची तमन्ना होने से हिमाचल की सत्ता में पार्टी को स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवीण कौशल प्रभारी हमीरपुर लोक सभा ने सदस्यता अभियान का कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रतन चंद ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी दी गई है। इसमें मीनाक्षी भाटिया को उपाध्यक्ष भोरंज विधानसभा, रमेश चंद्र डोगरा को महासचिव भोरंज विधानसभा और पुरुषोत्तम सिंह को सचिव भोरंज विधानसभा की जिम्मेवारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed