फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medicinal plants are not getting market in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में औषधीय पौधों को नहीं मिल रहा बाजार

Tue, 27 Jun 2023 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 27 Jun 2023 05:59 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। गुणवत्ता युक्त औषधीय पौधों की बिक्री के लिए बाजार और विपणन व्यवस्था न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश औषधीय पादप बोर्ड किसानों को औषधीय खेती करने के लिए प्रेरित तो अवश्य करता है, लेकिन किसान की औषधीय उपज के विपणन और बिक्री की व्यवस्था नहीं करता।
विज्ञापन

इस कारण औषधीय पादप बोर्ड द्वारा किसानों से लगवाए गए औषधीय पौधों के उत्पाद महज अनुदान का जरिया बनकर रह गए हैं। इससे औषधीय पौधों की खेती करने के प्रति किसानों का रुझान भी कम हो रहा है। आने वाले समय में आयुर्वेदिक औषधियां की निर्माता कंपनियों के लिए कच्चा माल मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसान चंद्रशेखर शर्मा, ताराचंद और विजय ठाकुर आदि ने सरकार से औषधीय उपज की बिक्री करने के लिए विपणन की व्यवस्था करने की मांग की है। राज्य औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि फिलहाल राज्य औषधीय पादप बोर्ड की ओर से अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान अपने स्तर पर ही अपनी औषधीय उपज को बेचते हैं। किसानों की ओर से यदि ऐसी कोई मांग की जाएगी तो इस विषय को राज्य औषधीय पादप बोर्ड की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा, ताकि किसानों के लिए बाजार और विपणन की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed