{"_id":"698b87928d2983f51207730c","slug":"medical-college-to-charge-rs-10-for-opd-slip-from-tomorrow-draft-ready-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-183163-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में कल से लगेगा दस \nरुपये ओपीडी पर्ची शुल्क, मसौदा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में कल से लगेगा दस रुपये ओपीडी पर्ची शुल्क, मसौदा तैयार
Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब ओपीडी पर्ची के लिए दस रुपये लगेंगे। शुल्क वसूल करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने योजना तैयार कर ली है।
निशुल्क ओपीडी पर्ची व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि बुधवार रात 12 बजे के बाद ओपीडी पर्ची बनाने वाले मरीजों और आपातकालीन वार्ड में आने वाले मरीजों को दस रुपये शुल्क देना होगा। जिले में यह दूसरा स्वास्थ्य संस्थान होगा, जहां पर ओपीडी पर्ची शुल्क लागू हुआ है।
इससे पहले आयुर्वेदिक संस्थान बिझड़ी में नवंबर 2025 से दस रुपये पर्ची शुल्क लागू हो गया है। मेडिकल कॉलेज में शुल्क लागू होने के बाद पर्ची एक ही विभाग के लिए 15 दिनों तक वैध रहेगी।
विज्ञापन
यदि मरीज को 15 दिनों के भीतर उसी विभाग में दोबारा परामर्श लेता है, तो नई पर्ची बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, यदि मरीज अन्य विभाग में स्वास्थ्य जांच के लिए जाता है, तो उसे दोबारा 10 रुपये की नई ओपीडी पर्ची बनवानी होगी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000 से 1500 के करीब ओपीडी होती है। यहां पर करीब तीन जिलों के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
हालांकि कुछ महीने पहले दस रुपये ओपीडी पर्ची शुल्क लेने के लिए कवायद शुरू हुई थी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी। अब इस व्यवस्था को धरातल पर लागू करने का निर्णय लिया गया है। ओपीडी पर्ची शुल्क से निर्धन वर्ग काफी प्रभावित होगा।
वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि वे ओपीडी पर्ची की वैधता का ध्यान रखें, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।