Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college runs out of calcium and vitamin D tablets

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियां खत्म

Mon, 06 Apr 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियां खत्म हो गई हैं। हड्डियों, जोड़ों और कमजोरी से जूझ रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 1000 से 1500 के करीब ओपीडी होती है। सैकड़ों मरीज ऑर्थोपेडिक और जनरल मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों की ओर से कई मरीजों को कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियां नियमित रूप से लिखी जाती हैं। वहीं, करीब एक महीने से दवाइयों का स्टॉक खत्म होने के कारण मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की कमी न केवल मरीजों की परेशानी बढ़ाती है, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। फ्रेक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन दवाइयों की नियमित उपलब्धता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कोट

कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियों की जल्द उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। दवा आपूर्ति कंपनियों को दवाइयों के ऑर्डर कर दिए हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article