फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college running in regional hospital for six years

Hamirpur (Himachal) News: छह साल से क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा मेडिकल कॉलेज

Wed, 24 Apr 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को स्थापना के छह साल बाद भी अपना भवन नसीब नहीं हो सका। कॉलेज की स्थापना का श्रेय लेने के लिए भाजपा और कांग्रेस में होड़ मची रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर मुद्दा बन चुका है। मगर छह साल बाद भी अपना भवन नसीब नहीं हो सका और मजबूरन क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में संचालित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सरकार के समय जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य था। मगर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने और कांग्रेस की सरकार बनने के 15 महीने के बाद भी मेडिकल कॉलेज का भवन नहीं बन सका। अभी मेडिकल कॉलेज के कैंपस कार्य पूरा नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिसंबर में हमीरपुर दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को मार्च तक पूरा करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मगर अभी तक मेडिकल कॉलेज के नए भवन के लिए न तो फर्नीचर की खरीद हुई है और न ही उपकरण खरीदे जा सके हैं। एक माह पूर्व स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था, लेकिन उसके बाद भी कोई कवायद शुरू नहीं हो पाई है। इससे अभी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2018 से शुरू किया गया था। मगर आज तक प्रथम फेस का कार्य भी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो पाया है। प्रथम फेस में 100 बिस्तरों का अस्पताल, अकादमिक ब्लॉक और प्रशासनिक ब्लॉक आदि बनाए गए हैं। अब आदर्श आचार संहिता के कारण मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर सहित अन्य उपकरणों की खरीद का कार्य रुक गया है। ऐसे में जिला के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

2018 में शुरू हुआ था एमबीबीएस का पहला बैच
वर्ष 2018 में एमबीबीएस के पहले बैच के साथ मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की शुरूआत हुई थी। इसके बाद अभी तक चार बैच के प्रशिक्षु चिकित्सक यहां पर आए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें भी कक्षाओं के लिए किसी और भवन में जाना पड़ता और प्रेक्टिकल के लिए अस्पताल आना पड़ता है। इस कारण प्रशिक्षुओं को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं।


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कार्य पूरा है। फर्नीचर और उपकरणों की खरीदारी मेडिकल कॉर्पोरेशन करेगा। यहां से डिमांड भेज दी गई है। आदर्श आचार संहिता के कारण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed