फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical college lift breaks down again; pregnant woman trapped for 12 minutes.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट फिर खराब, 12 मिनट फंसी रही गर्भवती महिला

Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Medical college lift breaks down again; pregnant woman trapped for 12 minutes.
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खराब लिफ्ट। संवाद
हमीरपुर। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लगाई लिफ्ट अब सुविधा से ज्यादा परेशानी का कारण बनती जा रही है। हालात यह हैं कि यह लिफ्ट सप्ताह में दो से तीन बार खराब हो रही है।
विज्ञापन

गत दिन एक गर्भवती महिला को खराब लिफ्ट के अंदर करीब 12 मिनट तक फंसे रहना पड़ा। किसी तरह लिफ्ट को खोलकर महिला को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ और अब लिफ्ट एक बार फिर खराब हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना काफी संख्या में मरीज, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और गंभीर मरीज आते हैं। ऐसे में अस्पताल की लिफ्ट का सुचारु रूप से चलना मरीजों की जरूरत है। लेकिन बार-बार खराब हो रही लिफ्ट व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट खराब होने के बाद उसकी मरम्मत करवाई जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद यह फिर जवाब दे देती है। मरीजों में पंकज, सुरेश, अनुज आदि ने बताया कि मरम्मत केवल अस्थायी तौर पर की जा रही है। लिफ्ट की तकनीकी जांच नहीं हो रही है।
मेडिकल कॉलेज जैसे स्वास्थ्य संस्थान में लिफ्ट का बार-बार खराब होना केवल असुविधा नहीं है। यह मरीजों की आवाजाही और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को केवल खराब होने के बाद मरम्मत करवाने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि लिफ्ट में बार-बार खराबी की असली वजह क्या है।

कॉलेज प्रबंधन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लिफ्ट की बार-बार होने वाली खराबी का स्थायी समाधान करे।

कोट
लिफ्ट में गर्भवती महिला के फंसे होने की जानकारी ली जाएगी। खराब लिफ्ट की जल्द ही मरम्मत करवा ली जाएगी। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article