फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Materials analysis techniques essential for innovation in science and engineering

Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान और इंजीनियरिंग में नवाचार के लिए सामग्री विश्लेषण तकनीक जरूरी

Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Materials analysis techniques essential for innovation in science and engineering
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर साप्ताहिक एफडीपी (फैक्लट - फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान से सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर साप्ताहिक एफडीपी (फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) सोमवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन

सामग्री विश्लेषण तकनीक विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेष भूमिका निभाती है। यह तकनीकें सामग्री के गुण संरक्षण और अन्य विशेषताओं का अध्ययन करने के लिए प्रयोग की जाती हैं, जिसमें ऑप्टिकल माइक्रोस्कोपी, इलेक्ट्रॉन माईक्रोस्कोपी, स्पेक्ट्रोस्कोपी, मेकैनिकल टेस्टिंग, थर्मोग्राविमेट्रिक आदि शामिल हैं।एफडीपी के शुभारंभ कार्यक्रम में एनआईटीटीटीआर के निदेशक प्रो. भोला राम गुर्जर ने मुख्यातिथि रहे, जबकि तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने मुख्य संरक्षक भूमिका निभाई।
विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के भौतिक विभाग के प्रो. महावीर सिंह विशेष अतिथि रहे। प्रो. गुर्जर ने कहा कि हमारे संस्थान का कार्य शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान का है, जिससे राष्ट्र निर्माण में भावी पीढ़ी तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर फोकस है, जिससे 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन सके। वहीं, विशेष अतिथि प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में विज्ञान और तकनीक में हो रहे बदलाव के साथ विद्यार्थियों को भी नवाचार की दिशा में प्रयास करना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने कहा कि तकनीकी विवि परिसर में पहली बार इस प्रकार की एफडीपी हो रही है, जिसके लिए भौतिक विभाग के प्राध्यापक और पूरी आयोजन टीम बधाई की पात्र है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने एफडीपी के शुभारंभ कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, स्त्रोत व्यक्तियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। एफडीपी के संयोजक एवं एनआईटीटीटीआर के प्रो. पंकज शर्मा और डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर आधारिक एफडीपी में तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों सहित प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों के 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

पांच दिवसीय एफडीपी में प्राध्यापकों, शिक्षकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों को सामग्री लक्षण वर्णन तकनीक के बारे विस्तारपूर्वक स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर साप्ताहिक एफडीपी (फैक्लट

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर साप्ताहिक एफडीपी (फैक्लट- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर साप्ताहिक एफडीपी (फैक्लट

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सामग्री विश्लेषण तकनीक विषय पर साप्ताहिक एफडीपी (फैक्लट- फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed