फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mata Baglamukhi temple will be consecrated on 12th

Hamirpur (Himachal) News: 12 को होगी माता बगलामुखी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 18 Jun 2024 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत गोदड़िया सिद्ध मंदिर भ्याड़ में 7 से 12 जुलाई तक माता बगलामुखी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी भ्याड़ और बाबा शिव दास महाराज ने कहा कि यह स्थल ब्रह्मलीन बाबा राम दास व बाबा काली दास की तपोस्थली है। समारोह का आयोजन जन सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार सात जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा। रविवार सात जुलाई को कलश यात्रा प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक और मूर्ति स्पर्श यात्रा प्रात: 11.00 से 4.30 बजे तक, सोमवार 8 जुलाई को जलाधिवासनम प्रात: 7.30 से 9.30 बजे तक, मंगलवार 9 जुलाई को अन्नाधिवासनम प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक, बुधवार 10 जुलाई को फलाधिवासनम प्रात: 6.00 से 7.30 बजे तक, वीरवार 11 जुलाई को वस्त्रधिवासनम शरयाधिवासनम प्रात: 10.30 से 12.30 बजे तक और शुक्रवार 12 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा स्थापना प्रात: 8.19 से 10.40 बजे तक, हवन पूर्ण आहुति प्रात: 8.00 से 11.00 बजे तक, भंडारा दोपहर 12.30 से आरंभ होगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed