{"_id":"689e3b39b430dd367e0cbfbe","slug":"markets-decorated-for-janmashtami-krishnas-fancy-dress-becomes-first-choice-of-children-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-163934-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, कृष्ण की फैंसी ड्रेस बनी बच्चों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जन्माष्टमी को लेकर सजे बाजार, कृष्ण की फैंसी ड्रेस बनी बच्चों की पहली पसंद
Fri, 15 Aug 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में जन्माष्टमी पर्व को लेकर खरीददारी करते श्रद्धालु। संवाद
हमीरपुर। जन्माष्टमी उत्सव को लेकर जिले के बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने श्रीकृष्ण की वेशभूषा बनाने के लिए छोटे बच्चों के लिए कपड़े, बांसुरी, झूले, पलंग और अन्य सामान भी सजा दिया है।
आस्था का प्रतीक बनी लड्डू गोपाल की सुंदर-सुंदर मूर्तियां, अलग-अलग तरह के झूले, सजावट का सामान सहित जन्माष्टमी से जुड़ी तरह-तरह की सामग्री ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। मनपसंद ढंग से लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए बाजार में पीले रंग की वस्तुएं और फूल तथा इसी के साथ मोर पंख मुकुट के साथ-साथ पगड़ी मुकुट और फैंसी ड्रेस भी ग्राहकों की पसंद बना हुआ है।
कुल मिलाकर इस बार बाजार का माहौल भी श्रीकृष्ण के रंग में रंगा हुआ है। मूल्य की परवाह किए बिना भक्तजन लड्डू गोपाल की पोशाकें और अन्य साज सज्जा का सामान भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों में अमन कुमार, मोहित, राकेश, राजेश ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
लोगों ने मनभावन श्रीकृष्ण की मूर्तियों को लेकर पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू कर दिया है। पर्व के उपलक्ष्य पर लोग अपने बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजाते हैं तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। ऐसे में मुख्यत: ड्रेस की डिमांड सबसे अधिक है। इसमें कई प्रकार के डिजाइन उपलब्ध हैं। बाजार में कृष्ण भगवान की फैंसी ड्रेस 150 से 500 रुपये, झूला 100 से 200, बांसुरी 30 से लेकर 200 रुपये में मिल रही है।
कब है जन्माष्टमी पर्व
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 15 अगस्त को को रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू होकर 16 अगस्त को रात 9 बजकर 34 मिनट पर संपन्न होगी। निशीथ काल की पूजा 15 अगस्त को रात 12:05 से 12:47 बजे तक कर सकेंगे।
-आचार्य कृष्णा शास्त्री