फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Markets are beginning to buzz with the festive spirit of Karwa Chauth; 'sargi' is being sold at 160 to 250 per kilogram.

Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ की रौनक से गुलजार होने लगे बाजार, 160 से 250 रुपये किलो बिक रही सरगी

Sat, 24 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Markets are beginning to buzz with the festive spirit of Karwa Chauth; 'sargi' is being sold at 160 to 250 per kilogram.
करवाचौथ के लिए बाजार में लगा सरगी का स्टॉल। संवाद
हमीरपुर। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में सरगी के स्टॉल सजने शुरू हो गए हैं। कहीं महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार सरगी की सामग्री चुन रही हैं, तो कहीं परिवार की परंपरा और जरूरत के मुताबिक खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

दुकानों पर बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। शहर में इन दिनों सरगी की कीमत करीब 160 से 250 रुपये प्रति किलो तक चल रही है। व्यापारी करवाचौथ नजदीक आने के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि महिलाएं अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार सरगी खरीद रही हैं। आने वाले दिनों में खरीदारी में और तेजी आने की संभावना है। इस बार 29 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। करवाचौथ पर सरगी का विशेष धार्मिक और पारंपरिक महत्व है। महिलाएं व्रत के दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं और इसके बाद निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजन के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं।
इसी परंपरा के चलते सरगी में ऐसी खाद्य सामग्री शामिल की जाती है, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहे। पर्व की तैयारियों में जुटी महिलाएं सरगी की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखा रही हैं।



-
कुछ दिन पहले ही सरगी का स्टॉक आया है। अभी स्टॉक आना बाकी है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार होगा। -अक्षय चोपड़ा, दुकानदार हमीरपुर
अभी कुछेक महिलाएं ही खरीदारी कर रही हैं। जैसे-जैसे करवाचौथ नजदीक आएगा, सरगी की खरीदारी बढ़ेगी। -राजेश शर्मा, दुकानदार, अवाहदेवी

करवाचौथ के लिए बाजार में लगा सरगी का स्टॉल। संवाद

करवाचौथ के लिए बाजार में लगा सरगी का स्टॉल। संवाद

करवाचौथ के लिए बाजार में लगा सरगी का स्टॉल। संवाद

करवाचौथ के लिए बाजार में लगा सरगी का स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article