फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Map pilot program started in NP Nadaun, stick and online land records will be available

Hamirpur (Himachal) News: नप नादौन में नक्शा पायलट कार्यक्रम शुरू, स्टीक और ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड होगा उपलब्ध

Wed, 19 Feb 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 19 Feb 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Map pilot program started in NP Nadaun, stick and online land records will be available
नगर परिषद नादौन में नक्शा पायलट कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास विभाग के निर्देशक डॉ. नीरज कुमा
सचित्र
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के निदेशक ने किया शुभारंभ, कहा- रिकार्ड्स में आएगी पारदर्शिता

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन में मंगलवार को नक्शा पायलट कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास विभाग के निदेशक डॉ. नीरज कुमार ने किया।
इस दौरान उनके साथ एडीएम राहुल चौहान तथा एसडीएम राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहरी भूमि रिकार्ड्स की स्टीकता और पारदर्शिता के लिए नक्शा पायलट कार्यक्रम शुरू किया गया है। देशभर में 152 नगर निकायों में आरंभ किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश के नादौन, पालमपुर, सोलन और मंडी में भी इसे भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार, सर्वे ऑफ इंडिया और प्रदेश सरकार के राजस्व और भू अभिलेख विभाग के सहयोग से आगामी छह माह में इसे पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्य को पूर्ण करने के लिए नई आधुनिक थ्री डी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में मैपिंग के लिए यह सबसे स्टीक तकनीक है। इससे भूमि के अधूरे डाटा तथा स्वामित्व के अंतर को दूर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान ड्रोन सर्वे सहित 20 नाडीर कैमरा, सर्वे आब्लिक एंगल कैमरा तथा लिडार सेंसर की ओर से उन्नत 30 मैपिंग तकनीक द्वारा स्टीक और ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे शहरी भूमि प्रबंधन, भूमि प्रशासन, आपदा प्रबंधन, भूमि के मालिकाना हक के विवाद समाप्त करने में सहायता आदि लाभ होंगे तथा पारदर्शी और स्टीक रिकाॅर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसके अलावा गृहकर आदि समस्याओं का भी निदान होगा।

इस अवसर पर बीडीओ निशांत शर्मा, तहसीलदार रोहित कंवर, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश, नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी, उपाध्यक्ष ऊषा सौंधी, सचिव रमन कुमार, पार्षद सुषमा अवस्थी, तरुण कपिल, संदीप जैन, सुमन कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर परिषद नादौन में नक्शा पायलट कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास विभाग के निर्देशक डॉ. नीरज कुमा

नगर परिषद नादौन में नक्शा पायलट कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास विभाग के निर्देशक डॉ. नीरज कुमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed