फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Many roads remained disrupted due to rain, electricity supply also affected

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से कई सड़कें रहीं बाधित, बिजली आपूर्ति रही भी प्रभावित

Mon, 12 Aug 2024 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Aug 2024 08:54 AM IST
विज्ञापन
Many roads remained disrupted due to rain, electricity supply also affected
संधोल सुजानपुर सड़क पर बजाहर के पास भूस्खलन से बाधित सड़क। संवाद।
हमीरपुर/सुजानपुर/भोरंज। जिला हमीरपुर में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी सड़कें बाधित हो गई। इससे लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई पंचायतों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही है। हमीरपुर मुख्यालय में भी सुबह आठ से साढ़े आठ बजे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को 2़.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सुजानपुर-संधोल मुख्य सड़क पर सुबह से दोपहर तक यातायात के लिए बाधित रही, जिसे दोपहर बाद बहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र की आधा दर्जन के करीब सड़कों को बहाल नहीं किया जा सका है। भोरंज मंडल में अवाहदेवी से बस्सी वाया चंबोह सड़क भी पिछले तीन दिन से बंद है।
विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर-संधोल सड़क के अलावा ऊहल टौणीदेवी, प्लाही-खैरी सचूही, कक्कड़ छंब, धुंधला सड़क, कक्कड़-बजरोल सड़क बाधित रहीं। लोक निर्माण विभाग की टीमों ने अधिकतर सड़कों को शाम तक बहाल कर दिया है। भरेड़ी से वाया बडैहर-जोल-कोटा सड़क पर ल्हासा गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। छोटे वाहन चालक भी जोखिम उठाकर यहां से वाहन निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में राकेश कुमार, संत राम, हंस राज, प्रकाश शर्मा, मनोहर लाल, जगदीश चन्द, प्रदीप कुमार ने कहा कि बस सड़क पर नहीं जा रही है। इस कारण उन्हें यातायात दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुजानपुर के अलावा भोरंज मंडल में ग्रामीण क्षेत्र की तीन से चार सड़कें रविवार को बाधित रही, जिन्हें शाम तक बहाल कर दिया गया है।
उधर, पीडब्ल्यूडी वृत हमीरपुर के अधीक्षक अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि विभाग को 2़ 53 करोड़ का नुकसान हुआ है। बाधित हुई सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है।



अवाहदेवी से बस्सी वाया चंबोह सड़क तीन दिन से बंद
भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी से अवाहदेवी वाया चंबोह सड़क पर पिछले तीन दिन से बंद है। कई सालों से सड़क बरसात के दिनों में बाधित हो रही। सड़क ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरती है और बरसात के दिनों में ग्राम पंचायत वधानी, चंबोह, जौह, कोट लांगसा इत्यादि आधी दर्जन पंचायतों के लोग अन्य बाजारों से कट जाते हैं। करीब तीन साल पहले चंबोह के पास 2.5 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार को डेढ़ साल में पुल का निर्माण पूरा करना था, लेकिन अभी भी अधूरा है। ग्रामीण रोशन लाल, जगत राम, विनोद कुमार, सुभाष चंद ने कहा कि पुल न बनने से बरसात के तीन चार महीने बस सुविधा भी बंद रहती है। तीन दिन पहले पुल के पास एक बस खड्ड में फंस गई और उसे जेसीबी के सहारे बाहर निकला गया। उसके बाद यहां से कोई बस नहीं जा रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल समीरपुर के सहायक अभियंता नीतीश भारद्वाज ने बताया कि पुल कार्य युद्ध स्तर पर चल हुआ है। अप्रोच वॉल का कार्य थोड़ा सा रह गया है, जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।


सरेड़ी सड़क के किनारे गड्ढे से हादसे का खतरा
गलोड़ (हमीरपुर)। सरेड़ी सिद्ध से सरेड़ी सड़क के लिए बने लिंक रोड पर बड़ा गड्ढा बन गया है। द बाहल कृषि सहकारी सभा से थोड़ा आगे यह बड़ा गड्ढा सड़क के किनारे है। वाहन चालक की हल्की सी चूक से यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिस तरफ गड्ढा बना है उस ओर आगे गहरा नाला भी है। बरसात के मौसम में इस गड्ढे के चारों ओर घास उग गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण कृष्ण चंद्र, विपिन कुमार, कमल शर्मा, राजकुमार, जोगिंद्र कुमार, संजय गिल, प्रदीप कुमार, अरुण कौशल, बाबू राम, राजकुमार ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र इस गड्ढे को ठीक करने की गुहार लगाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार ने कहा उन्हें जानकारी मिली है, इस जगह पर अस्थायी डंगा लगाया जाएगा, ताकि कोई भी हादसा ना हो। वहीं, इस जगह का नया एस्टीमेट बनाकर पक्की रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए भी उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा

संधोल सुजानपुर सड़क पर बजाहर के पास भूस्खलन से बाधित सड़क। संवाद।

संधोल सुजानपुर सड़क पर बजाहर के पास भूस्खलन से बाधित सड़क। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed